ऋषि कपूर ने अपने फेवरिट अभिनेता से की मुलाकात, साथ में खुश नजर आए रणबीर कपूर
ऋषि कपूर इस समय न्यूयॉर्क में है और अपना इलाज करवा रहें है..बता दें कि उनके साथ उनके बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर और मां नीतू कपूर मौजूद हैं। हाल ही में ऋषि कपूर ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रोबर्ट डी नीरो के साथ खड़ें है। बता दें कि ऋषि कपूर रोबर्ट डी नीरो के बहुत बड़े फैन है और ये फोटो उन्होने एक फैन की तरह से पोस्ट की है। इस फोटो में रणबीर कपूर भी है जो कि काफी ज्यादा खुश नजर आ रहें है।
ऋषि कपूर ने बताया कि रोबर्ट काफी अच्छी तरह से रणबीर कपूर को जानते है और पहले भी रणबीर उनसे मिल चुके है। बता दें कि इनकी मुलाकात अनुपम खेर की वजह से हुई थी।

दरअसल अनुपम खेर और रोबर्ट डी नीरो सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक में को-स्टार हैं और यही कारण है कि अनुपम उनको काफी अच्छी तरह जानते है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले अचानक ऋषि कपूर की तबियत खराब हो गई थी और वो रणबीर और नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क आ गए थे।
इसी दौरान उनकी माता कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया था और ऋषि कपूर के साथ उनका पूरा परिवार रणबीर और नीतू भी इस मौके पर शामिल नहीं हो पाए थे।


Click it and Unblock the Notifications