Oooo..अपने बैचेलर status से फिलहाल खुश हैं रणबीर कपूर!

रणबीर कपूर की शादी पर पिछले दिनों उनकी मां नीतू कपूर ने कहा था कि अभी रणबीर की उम्र शादी करने की नहीं है। वहीं, रणबीर ने भी आखिरकार शादी को लेकर मीडिया के सामने अपने ख्याल रखे। पिछले दिनों रणबीर और कैटरीना कैफ की सगाई की अफवाहों ने काफी सूर्खियां बनाई थी। लगता है यही देखकर रणबीर ने इस बारें में बात करना ही उचित समझा।

ranbir kapoor

रणबीर कपूर ने कटरीना कैफ के साथ सगाई की खबरों को नकारते हुए कहा कि, 'अभी मैंने शादी का फैसला नहीं किया किया है।' रणबीर ने कहा कि, 'शादी एक ऐसी चीज है जो अच्छी तरह से सोच समझकर होनी चाहिए, मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो बोलूं कि मैं 32 साल का हो गया हूं, टाइम निकल रहा है, चलो शादी कर लेते हैं।

पढ़ें- तो रणबीर की लाइफ से पहले ही होती दीपिका OUT, कैट IN

एक किताब के लॉन्च के दौरान जब रणबीर से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो रणबीर ने बेबाकी के साथ कहा, मैं अभी अपनी जिंदगी में अभी काफी खुश हूं और जब भी मुझे या मेरे पार्टनर को लगेगा कि अब शादी कर लेनी चाहिए, अब बच्चे चाहिए तब हम शादी कर लेंगे। लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है।'

आपको बता दें, रणबीर ने काफी कम समय में बॉलीवुड में एक अहम जगह बनाई है। रणबीर इस साल मई में रिलीज होने जा रही फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में नजर आएंगे। वहीं, दिसंबर में इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दिखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X