रणबीर कपूर ने पत्नी की जमकर की तारीफ, बोले- 'खाना तो दूर, आलिया के बिना मैं सांस..'

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। लोगों को रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। इसी साल अप्रैल में इस कपल ने शादी रचाई है और तब से ये लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि वो अपने हर काम के लिए आलिया पर निर्भर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह 'ब्रह्मास्त्र' में शिवा, ईशा पर निर्भर रहता है, वैसे ही वो भी असल जिंदगी में आलिया भट्ट पर निर्भर रहते हैं। नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान रणबीर ने कहा- 'मुझे बहुत गर्व है कि मैं एक बहुत ही स्वतंत्र व्यक्ति हूं। लेकिन, मैं आलिया पर बहुत निर्भर हूं। यह जाने बिना मैं खाना तक नहीं खाता या वॉशरूम नहीं जाता कि आलिया कहां है। मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि आलिया मेरे पास रहे।'

ranbir-kapoor-revealed-that-he-is-very-much-dependent-on-alia-for-his-normal-daily-routine-as-well

उन्होंने ये भी कहा कि उनके और आलिया की तुलना शिव और ईशा से नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हर शख्स की तरह उनके भी अच्छे और बुरे दिन होते हैं लेकिन वो खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। रणबीर ने ये भी कहा है कि रिश्तों पर हमेशा काम करने की जरूरत होती है।

वहीं, आलिया भट्ट ने भी इस बात को माना कि रणबीर कपूर उनके बिना कुछ भी नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा- अगर मैं नहीं रहती हूं तो रणबीर हर चीज आखिरी समय के लिए छोड़ देते हैं।' आपको बता दें कि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं। वो और रणबीर कपूर जल्द ही पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।

'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो यह फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ और बॉक्स ऑफिस पर 184 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के पार्ट-2 में भी दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म की हालांकि, रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X