शमशेरा को लेकर रणबीर का बड़ा खुलासा, लीक कर दिया कैरेक्टर, चौंक जाएंगे आप!
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबदस्त चर्चाएं हैं। जहां एक तरफ पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म संजू के बाद रणबीर सफलता का स्वाद चख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी अगली फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है.. ये फिल्म है शमशेरा। हाल ही में इस फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार के बार में पूरा जानकारी रिवील हुई है। अपने कैरेक्टर के बारे में ये बातें खुद रणबीर कपूर ने लीक की है। वहीं शमशेरा में उनके रोल के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ सकती है।
[#1Year श्रीदेवी की आखिरी फिल्म, 300 फिल्मों का तगड़ा रिकॉर्ड, 4 सुपरस्टार और 1 पाकिस्तानी एक्ट्रेस]
बता दें कि रणबीर इन दिनों डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं इसके बाद आएगी उनकी फिल्म शमशेरा, इस फिल्म में संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने शमशेरा में अपने किरदार के बारे में बताया। उन्होंने बताया शमशेरा में उनका किरदार काफी काफी आक्रामक, तीव्र और गुस्सैल है। बता दें कि 18वीं सदी पर बेस्ड इस फिल्म में रणबीर कपूर डकैत के किरदार में नजर आएंगे, जो अपनी आजादी और अधिकारों के लिए लड़ते हुए दिखेंगे।'

इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे। करण इससे पहले 'अग्निपथ' में संजय दत्त को निर्देशित कर चुके हैं। 'शमशेरा' की शूटिंग इसी साल के अंत में शुरू होनी है। संजय दत्त 'शमशेरा' में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की टैगलाइन है- करम से डकैत, धरम से आज़ाद.. फिल्म में कई लंबे एक्शन सीक्वेंस डाले गए हैं। आगे जानें रणबीर कपूर के आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications