Ranbir Kapoor ने कर डाला खुलासा, क्या अनन्या पांडे से चल रहा है आदित्य रॉय कपूर का अफेयर?

आदित्य रॉय कपूर अनन्या पांडे को लेकर काफी समय से खबरें हैं कि दोनों डेट कर रहे हैं। इन सबको हवा तब मिली थी जब दोनों सितारों को रैंप वाक करते देखा गया था। लेकिन ये भी सच है कि किसी तरह आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि दोनों साथ में हैं।
कई लोगों के साथ अनन्या पांडे का नाम जुड़ता रहता है लेकिन किसी को लेकर उन्होने रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि इस वक्त अभिनेता रणबीर कपूर ने इशारों इशारों में कुछ ऐसा कह डाला है जिसको लोग आधिकारिक पुष्टि मान रहे हैं कि अनन्या पांडे को आदित्य रॉय कपूर डेट कर रहे हैं।
दरअसल रणबीर कपूर एक इंटरव्यू दे रहे थे और इस दौरान ऐश्वर्या उनसे सवाल पूछ रही थीं। ऐश्वर्या ने इस दौरान ये भी कहा का पिछले साल आदित्य रॉय कपूर ने उनसे 45 मिनट के लिए शादी की थी।
इसके बाद रणबीर कपूर ने आदित्य को कॉल किया था और इसको लेकर पूछताछ की थी। ऐश्वर्या ने रणबीर से पूछा कि क्या वह उन्हें अपने नए साल की शाम की पार्टी के लिए बुलाएंगे क्योंकि आदित्य पिछले साल उनके द्वारा आयोजित बैश का हिस्सा थे।
रणबीर ने जवाब दिया, "वह हमेशा मौजूद रहता है। मुझे नहीं पता कि वह आपके आसपास रहना चाहता है या नहीं। वह आपके साथ विनम्र व्यवहार कर रहा था। मुझे पता है कि वह अक्षर 'ए' से शुरू होने वाली लड़की को पसंद करता है।"
बस फिर क्या था, लोगों ने इस बात को लेकर ये मान लिया कि रणबीर कपूर ने अनन्या पांडे के साथ आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते की पुष्टि कर दी है। हालांकि रणबीर कपूर के इस बयान के बाद आदित्य रॉय कपूर का क्या रिएक्शन आता है ये तो वक्त ही बताएगा। हालांकि अनन्या पांडे की मां ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी बेटी सिंगल है और इस वक्त वो अपने करियर पर ध्यान दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications