'कौन हैं किशोर कुमार ?' आलिया भट्ट के इस सवाल को सुन चौंक गए रणबीर कपूर, बोले- अपनी जड़ों को याद रखें...

Ranbir kapoor reveal that alia bhatt did not know who is Kishore kumar: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
बता दें कि रणवीर कपूर इन दिनों गोवा गए हुए हैं क्योंकि राज कपूर की 100 वीं वर्षगांठ के मौके पर गोवा में IFFI फिल्म फेस्टिवल का आयोजन रखा गया है। जिसे अटेंड करने के लिए रणबीर कपूर पहले ही गोवा के लिए रवाना हो चुके थे।
कीं राज कपूर की 10 फिल्में री-स्टोर
इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर राघुल रवैल के साथ बातचीत के दौरान बताया कि 13 से 15 दिसंबर तक कपूर परिवार पूरे देश में राज कपूर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करेगा। कुणाल कपूर ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम, भारतीय फिल्म अभिलेखागार और फिल्म हेरिटेज ऑफ इंडिया के साथ मिलकर राज कपूर की 10 फिल्मों को री-स्टोर किया है।
आलिया भट्ट नहीं जानतीं कि कौन हैं किशोर कुमार
वहीं रणबीर कपूर ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए एक आलिया भट्ट का किस्सा याद किया। रणबीर ने कहा- 'राज कपूर की फिल्मों को लेकर कई लोग हैं जिन्होंने उनका काम नहीं देखा। आलिया से जब मेरी पहली मुलाकात हुई थी तब उन्होंने मुझसे पूछा था कि किशोर कुमार कौन हैं ? यही जीवन का चक्र है कलाकार भुला दिए जाते हैं और नए कलाकार आते हैं। यह बहुत जरूरी है कि हम अपनी जड़ों को याद रखें।'
इस फिल्म को निर्देशित करते देखना चाहते थे रणबीर
रणबीर ने आगे कहा कि दादा जी लव स्टोरीज में शानदार थे। वह चाहते हैं कि उनके दादाजी होते तो उनकी फिल्म डायरेक्ट करते। रणबीर ने कहा कि उन्होंने 'बॉबी' बनाई थी जो बहुत ही शानदार थी। इसी तरह वह अपनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को निर्देशित करते देखना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications











