सास नीतू कपूर संग आलिया भट्ट के रिश्ते पर ये क्या कह गए रणबीर कपूर, बोले- वो तो मुझसे भी ज्यादा...

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों निखिल कामथ के साथ हुए पॉडकास्ट की वजह से जमकर सुर्खियों में हैं। क्योंकि रणबीर एक-एक करके बड़े से बड़े खुलासे कर रहे हैं जो आज तक किसी को भी नहीं पता थे। पहले उन्होंने ऋषि कपूर, राहा को लेकर बात की थी। वहीं अब रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर के रिश्ते को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी पत्नी और उनकी मां के बीच कैसा रिश्ता है।
रणबीर ने बताया कैसा है आलिया और नीतू कपूर का रिश्ता
निखिल कामथ के पॉडकास्ट में रणबीर बताते हैं कि आलिया उनके परिवार से कितना प्यार करती हैं। और उनका मां नीतू कपूर के साथ बॉन्ड कितना अच्छा है। एक्टर कहते हैं कि 'आलिया और मां के बीच रिश्ता काफी अच्छा है। दोनों एक दूसरे के लिए सच्चे हैं। आलिया तो मुझसे भी ज्यादा मां के बारे में सोचती हैं। यही चीज है जो मुझे खुश कर देती है। मैं महिलाओं के साथ काफी रहा हूं। जैसे मेरी मां, मेरी बहन, मेरी पत्नी आलिया और बेटी राहा। ये दुनिया की बेस्ट वुमन हैं।'
अस्पताल में भी आलिया थीं उनके साथ
रणबीर कपूर आगे कहते हैं कि जब ऋषि कपूर बीमार थे तब आलिया उनके साथ खड़ी रही थीं। जब पिता ऋषि कपूर का इलाज करवाने के लिए वह उन्हें अमेरिका लेकर गए थे तब आलिया भी उनके साथ आई थीं। वह उनके साथ अस्पताल में रुकती थीं। आलिया ने मेरे लिए काफी कुछ किया है।
आलिया साथ लंबे समय से थे रिलेशन में
रणबीर इसके बाद अपने और आलिया के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि वह और आलिया साल 2018 से साथ में रह रहे थे। लॉकडाउन के दौरान हम दोनों साथ में ही रहा करते थे और इसी दौरान हमारा रिश्ता काफी स्ट्रांग हुआ था। ऐसा कोई भी मौका नहीं था जब हम एक दूसरे से परेशान हुए हों। हम खुशी-खुशी साथ रहते थे। इसके बाद रणबीर बताते हैं कि इस रिश्ते में आने के बाद आलिया ने खुद को लाउड पर्सन से थोड़ा शांत में बदला।


Click it and Unblock the Notifications