'संजू' रणबीर कपूर ने सलमान खान को दिया करारा जवाब- ऐसे की बोलती बंद !
Recommended Video

कुछ दिनों पहले सलमान खान ने रणबीर कपूर की फिल्म संजू पर कमेंट करते हुए कहा था कि फिल्म में खुद का किरदार संजय दत्त को ही निभाना चाहिए, क्योंकि बॉलीवुज में उनकी जगह कोई नहीं ले सकता.. खासकर जहां संजय दत्त को उम्रदराज़ दिखाया गया है। अब हाल ही में रणबीर कपूर ने इस पर जवाब देते हुए कहा- आज तक किसी भी व्यक्ति ने अपनी बायॉपिक में खुद की भूमिका नहीं निभाई है। इससे कैरक्टर लोगों को प्रभावित नहीं कर पाएगी।
रेस 3- तीन दिनों में 106 करोड़ का कलेक्शन, तोड़ा खास रिकॉर्ड
रणबीर कपूर ने कहा, मुझे अंदाजा था कि लोग मेरी तुलना संजय दत्त से करेंगे.. लेकिन मैंने इस रोल को पूरी शिद्दत के साथ निभाया है। मैंने इस किरदार पर बहुत मेहनत की है। दर्शकों को लगना चाहिए कि वह एक अभिनेता को संजय दत्त का रोल निभाते देख रहे हैं। चाहे वह संजय दत्त की जवानी का पड़ांव हो या बुढ़ापे का। यह तो सच ही है कि मैं संजय दत्त नहीं हूं.. और ना बन सकता हूं।

बहरहाल, उम्मीद है रणबीर कपूर के इस जवाब से कहीं ना कहीं सलमान खान भी संतुष्ट होंगे। कोई शक नहीं कि राजकुमार हिरानी की इस बॉयोपिक फिल्म में रणबीर ने सभी के दिल को जीत लिया है। लोगों ने ट्रेलर को काफी पसंद किया है.. वहीं 29 जून को फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
बहरहाल, यहां जानें क्यों है संजू का बेसब्री से इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications