100 करोड़ की 'लव' स्टोरी और 200 करोड़ के रणबीर कपूर, बॉक्स ऑफिस पर लगा सट्टा!
बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाना किसी भी नए स्टार के लिए काफी बड़ी बात हो जाती है और इस समय 4 नए स्टार्स 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुके हैं। बात हो रही है सोनू के टीटू की स्वीटी की स्टारकास्ट और डायरेक्टर लव रंजन की।
फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है और इसी के साथ सनी सिंह, नुसरत भरूच, कार्तिक आर्यन और डायरेक्टर लव रंजन भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है।

दिलचस्प ये है कि कार्तिक आर्यन - लव रंजन और नुसरत भरूच की ये चौथी फिल्म साथ में है। इसके पहले तीनों प्यार का पंचनामा, आकाशवाणी और प्यार का पंचनामा 2 में साथ काम कर चुके हैं।
वहीं अब ये भी तय हो गया है कि युवाओं की नब्ज़ को इस समय लव रंजन ने सबसे बेहतर तरीके से पकड़ा है। ऐसे में लव रंजन अब कार्तिक आर्यन से आगे बढ़ कर नए स्टार्स के साथ काम कर रहे हैं।
उनकी अगली फिल्म अजय देवगन और तबू के साथ एक रॉम कॉम है। वहीं हाल ही में उन्होंने कंफर्म किया कि मैं और रणबीर मिले थे और एक साथ काम करना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल मेरे पास कोई स्क्रिप्ट नहीं है।
अब देखना है कि लव रंजन की अगली रॉम कॉम क्या वाकई कार्तिक आर्यन की विदाई होकर रणबीर कपूर की एंट्री हो पाती है। वैसे भी इस दशक में युवाओं की सबसे बड़ी फिल्म है ये जवानी है दीवानी। तो ज़ाहिर सी बात है कि रणबीर और लव का एक साथ आना कोई बड़ा धमाका कर सकता है।
रणबीर कपूर फिलहाल दत्त बायोपिक और ब्रहास्त्र पर काम कर रहे हैं और माना जा रहा है कि बहुत जल्द वो अपना अगला प्रोजेक्ट अनाउंस कर देंगे।
वैसे बॉलीवुड के 10 यंग स्टार्स हैं जो 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications

