दत्त बायोपिक का घमाकेदार टीज़र, 24 अप्रैल की BOOKING कर ली?
रणबीर कपूर ने हाल ही में कंफर्म किया था कि दत्त बायोपिक का टीज़र 24 अप्रैल को रिलीज़ होगा। अब माना जा रहा है कि ये टीज़र रणबीर कपूर किसी आईपीएल मैच के दौरान लाइव रिलीज़ करेंगे।
टीज़र 24 अप्रैल को मैच के दौरान रिलीज़ कर दिया जाएगा और ये खबर सुनते ही फैन्स काफी एक्साइटेड हो चुके हैं। माना जा रहा है कि दत्त बायोपिक रणबीर कपूर का पूरा करियर पलट कर रख देगी।

रणबीर ने फिल्म की डबिंग शुरू कर दी है वहीं फिल्म का ट्रेलर और कुछ हिस्से बॉलीवुड के कुछ दिग्गजों ने देख लिए हैं। जिस किसी ने भी ये ट्रेलर देखा उसने फटाफट 100 करोड़ का ठप्पा मार दिया।
खबर है कि फिल्म का ट्रेलर, सीधा 8 मई को रिलीज़ किया जाएगा। ये तारीख टीम को सुझाई है संजय दत्त ने। 8 मई को संजय दत्त ने रॉकी के साथ अपने करियर की शुरआत की थी।


Click it and Unblock the Notifications











