रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय'- रणबीर कपूर ने किया था REJECT, यहां जानें क्यों!
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। जोया भी रणवीर की तारीफ करते नहीं थक रहीं। लेकिन बता दें, रणवीर सिंह से भी पहले इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच किया गया था। लेकिन रणबीर ने फिल्म को ना कर दिया था।
दरअसल, यह दो साल पहले की बात है.. जबकि रणबीर कपूर ने इस फिल्म में काम करने की रूचि दिखाई थी। लेकिन जोया ने मुख्य किरदार के लिए रणवीर सिंह को फाइनल रखा था। लिहाजा, उन्होंने रणबीर को अहम लेकिन सर्पोटिंग रोल के लिए अप्रोच किया था। जिसके बाद रणबीर ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

खास बात है कि यह पहली बार नहीं है जब जोया अख्तर ने किसी फिल्म के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच किया हो। इससे पहले भी उन्होंने अपनी दो फिल्मों के लिए रणबीर को अप्रोच किया था, लेकिन रणबीर ने सेकेंड लीड निभाने से इंकार कर दिया था।
यहां जानें रणबीर कपूर ने अब तक किन फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications