..................... Ranbir Kapoor reduced his fees for Animal by 50 percent, here's how much Rashmika, Bobby Deol took - Hindi Filmibeat

Animal: रणबीर कपूर ने 50% घटाई फीस, रश्मिका मंदाना से लेकर बॉबी देओल को मिले इतने करोड़

By Filmibeat Desk
ranbir-kapoor-reduced-his-fees-for-animal-by-50-percent-here-how-much-rashmika-bobby-deol-took

Animal Starcast Fees: फिल्म एनिमल का टीजर जबसे बाहर आया है, रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर हर जगह छाए हुए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ऐसे खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जैसा आज तक उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया था। लिहाजा, इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

बीते दिनों जोरदार चर्चा थी कि रणबीर कपूर ने इस अवतार में आने के लिए 70 करोड़ की भारी भरकम फीस ली है। लेकिन बता दें, ये रिपोर्ट गलत है। बल्कि इस फिल्म के लिए अभिनेता ने अपनी रेगुलर फीस को 50 प्रतिशत तक घटा दिया है।

दरअसल, एनिमल का निर्माण दो साल से चल रहा है और फिल्म में काफी देरी हो चुकी है। फिल्म के प्रोडक्शन में भारी फीस की वजह से किसी प्रकार का दबाव नहीं पड़े, इसलिए रणबी ने अपनी कथित फीस 70 करोड़ में 50 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया। जी हां, इस फिल्म के लिए एक्टर ने 30 से 35 करोड़ लिया है।

साथ ही एक्टर ने निर्माता संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार के साथ प्रॉफिट शेयरिंग डील की है। वहीं, दूसरे स्टारकास्ट की बात करें.. तो फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभा रहीं रश्मिका मंदाना को अपने किरदार के लिए 4 करोड़ की फीस मिली है।

रणबीर कपूर के पिता का रोल निभा रहे अनिल कपूर ने 2 करोड़ की फीस ली है। वहीं, खतरनाक विलेन अवतार में नजर आ रहे बॉबी देओल को मिले हैं 4 करोड़।

एनिमल अपनी पहली झलक के साथ ही काफी तहलका मचा रही है और ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। बता दें, ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X