संजय दत्त के किरदार को पर्दे पर जीवंत करेंगे सांवरिया रणबीर
संजय दत्त के लिए बाॅलीवुड इतिहास रचने जा रहा है। फिल्म डायरेक्टर और संजय दत्त के गहरे दोस्त राजकुमार हिरानी उनके जीवन संघर्ष की कहानी को रंगीन पर्दे पर उतारना चाहते हैं। राजकुमार हिरानी संजय दत्त के किरदार निभाने वाले हीरो की तलाश में जुटे हैं। जिसके लिए चाॅकलेटी हीरो रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहा है।

चर्चा है कि संजय का किरदार रणबीर कपूर निभा सकते है। हिरानी और संजय की दोस्ती पहले ही जगजाहिर है संजय ने हिरानी के साथ मुन्ना भाई सीरीज की फिल्मों में काम किया है। हिरानी की आने आने वाली फिल्म पीके में भी संजय ने अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म पीके के प्रदर्शन के बाद हिरानीए संजय की जीवनी पर आधारित फिल्म का निर्माण कर सकते है।
ranbir kapoor sanjay dutt bollywood rajkumar hirani actor biopic संजय दत्त राजकुमार हिरानी रणबीर कपूर बाॅलीवुड


Click it and Unblock the Notifications