Ranbir Kapoor: पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने वाले बयान पर एक्टर ने दी सफाई, देश को लेकर कही ये बड़ी बात

ranbir-kapoor-reacts-to-his-statement-about-working-in-pakistani-films-says-this-about-country

Ranbir Kapoor: 2022 दिसंबर में रणबीर कपूर ने सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने से कोई आपत्ति नहीं है। जाहिर है इस बयान को लेकर रणबीर कपूर को भारी आलोचना मिली थी। लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया था। बहरहाल, अब अभिनेता ने इस बारे में सफाई दी है।

रणबीर कपूर ने स्पष्ट किया है कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और कहा कि कोई भी कला देश से बड़ी नहीं होती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके लिए देश सबसे ऊपर है।

चंडीगढ़ में अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन कर रहे रणबीर से पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने के उनके बयान के बारे में पूछा गया। इस सवाल का जवाब देते हुए रणबीर ने मीडिया से कहा, "मुझे लगता है कि ये थोड़ा मेरा बयान गलत हो गया था। मैं एक फिल्म समारोह में गया था और बहुत सारे पाकिस्तानी फिल्म निर्माता मुझसे यह सवाल पूछ रहे थे कि, 'अगर आपको एक अच्छा विषय दिया जाए, तो क्या आप पाकिस्तानी फिल्म करेंगे?' मैं नहीं चाहता था कि यह किसी भी तरह से विवादास्पद हो। इसीलिए मैंने हां बोल दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि इतना भी बड़ा विवाद हुआ है। हां, मेरे लिए फिल्में फिल्में हैं, कला कला है। मैंने ऐ दिल है मुश्किल में फवाद (खान) के साथ काम किया है। मैं पाकिस्तान से बहुत सारे कलाकारों को जानता हूं। राहत (फतेह अली खान) और आतिफ असलम ऐसे महान गायक हैं जो हिंदी सिनेमा में योगदान देते थे। इसलिए, सिनेमा सिनेमा है। मुझे नहीं लगता कि सिनेमा सीमाएं देखता है। आपको कला का सम्मान करना होगा.. लेकिन साथ ही कला आपके देश से बड़ी नहीं है। इसलिए, कोई भी जो आपके देश के साथ अच्छे रिश्ते नहीं रखता है, आप उससे नहीं जुड़ सकते। आपकी पहली प्राथमिकता हमेशा आपका देश होगा.."

बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को रिलीज हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की जोड़ी दिखेगी। वहीं, रणबीर ने हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल की शूटिंग पूरी की है।

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X