VIDEO: रणबीर कपूर के सामने शख्स ने माइक पर दी बेहद गंदी गाली, एक्टर ने पलटकर किया ये काम

Ranbir Kapoor Viral Video: रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और इन दिनों वह नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन अब आपको बता दें कि रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता को एक शख्स पर गुस्सा करते हुए देखा जा रहा है।
दरअसल आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले वह गुजरात के सूरत में एक ज्वैलरी स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे। इस इवेंट के दौरान पैपराजी की एक हरकत से वह आग बबूला हो गए। इस इवेंट में पैपराजी ने रणबीर कपूर के सामने बेहद गंदी गाली दी और इसके चलते एक्टर भी काफी नाराज नजर आए।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रणबीर कपूर स्टेज पर खड़े हुए थे तो किसी पैपराजी ने पीछे की तरफ से हिंदी में बेहद ही गंदी गाली दी। इसके बाद एक्टर काफी हैरान हो गए थे और गुस्से में देख कर वहां से चले गए। हालांकि इस वीडियो के बाद लोग भी पैपराजी पर अपना गुस्सा जाता रहे हैं। कुछ लोगों का तो कहना है कि पैपराजी ओवर कॉन्फिडेंट हो गए हैं।
हालांकि अगर हम रणबीर कपूर के करियर की बात करें तो इन दिनों वह नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं और उनके साथ माता सीता का सई पल्लवी को निभाते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा वह एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क में डबल किरदार निभाते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications