रणबीर का रिएक्शन..कैटरीना ने कहा था रणबीर के साथ नहीं करेंगी काम
रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ के कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है जिसमें कैटरीना ने कहा था कि वो रणबीर के साथ आगे काम नहीं करेंगी।
हाल में जग्गा जासूस के प्रमोशन के दौरान कैटरीना कैफ ने कहा था कि वो रणबीर कपूर के साथ शायद ही कभी काम करें।दरअसल दोनों फैसबुक पर लाइव थे और इसी दौरान फैन्स ने उनसे सवाल किया था। इसपर रणबीर कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
दरअसल रणबीर कपूर जग्गा जासूस के प्रमोशन के लिए एनडीटीवी पहुंचे और इसी दौरान उनसे इस पर सवाल किया गया था। रणबीर कपूर ने कहा कि "कैटरीना कैफ के मजाक को गंभीरता के साथ ले लिया गया। हम फेसबुक चैट पर बैठे थे और अचानक मैंने उसके साथ मजाक किया और तुरंत उसने भी मेरे साथ मजाक किया।"

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि "ये गलत है कि मेरे मजाक को भी हेडलाइन बना दिया गया। मेरे और कैटरीना के बीच शानदार क्रिएटिव पार्टनरशिप है। उसने मुझे शाइन करने का अवसर दिया है। कैटरीना ने मेरे स्टारडम को भी बढ़ाया है। जब मैं कैट के साथ फिल्म कर रहा था तो वो मुझसे काफी बड़ी स्टार थी।"
रणबीर कपूर ने ये भी कहा कि जग्गा जासूस में भी अनुराग बसु हर हाल में कैटरीना कैफ को ही चाहते थे। वो कैटरीना की एनर्जी इस फिल्म में चाहते थे और दादा ऐसा करने में सफल रहे।


Click it and Unblock the Notifications











