रश्मिका मंदाना के आगे फीकी पड़ी आलिया भट्ट, पत्नी को भूल रश्मिका पर ही रणबीर ने लुटा दिया सारा अटेंशन

Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Video: शनिवार रात रणबीर कपूर की सुपरहिट 'एनिमल' की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। इस इवेंट में तमाम स्टार्स ने शिरकत की और सोशल मीडिया पर जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं तो वहीं इस बीच फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के भी कुछ वीडियो सामने आए हैं।
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के वायरल वीडियो में बॉन्डिंग देखने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कैमिस्ट्री फीकी दिखाई दे रही है। बता दें कि रणबीर कपूर और रश्मिका के बीच फिल्म में भी काफी शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। वहीं सक्सेस पार्टी में तो रणबीर और रश्मिका पर ही हर किसी की नजरें थमी की थमी रह गईं।
'एनिमल' की सक्सेस को सेलिब्रेट करने न सिर्फ फिल्म की स्टार कास्ट पहुंची, बल्कि कई और सेलेब्स भी नजर आए, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान रणविजय और गीतांजलि के रीयूनियन ने खींचा। जैसे ही दोनों एक-दूसरे के सामने आए तो रणबीर ने रश्मिका को देखते ही उन्हें किस (KISS) किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मूवी को रिलीज हुए एक महीने से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन फैंस के सिर से एनिमल का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच देर रात मुंबई में एनमिल की सक्सेस पार्टी का आयोजन हुआ। इस दौरान पूरी फिल्म कास्ट नजर आई।
इस मौके पर गीतांजलि यानी रश्मिका मंदाना ऑल ब्लैक लुक में नजर आई। उन्होंने ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ बालों को खुला रखा था, जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं।
रणबीर कपूर की बात करे तो इस मौके पर एक्टर भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। बता दें, पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक था। ऐसे में रणविजय ब्लैक पैंट सूट और ब्लैक कोर्ट पहना था। इस मौके पर एक्टर अपनी वाइफ आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। जो रॉयल ब्लू कलर डीप नेक ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आई।


Click it and Unblock the Notifications