एनएच10 के बाद नवदीप को चाहिए यंग गैंगस्टर जानिये क्या हैं ऑप्शन
हाल ही में रिलीज हई एनएच10 की सफलता के बाद फिल्म के निर्देशक नवदीप को काफी तारीफ मिल रही हैं। नवदीप का कहना है कि इसके बाद वो गैंगस्टर पर फिल्म बनाएंगे जिसमें वो बॉलीवुड के ए लिस्टर्स को ही कास्ट करेंगे। अनुष्का के साथ काम करने के बाद उन्हें इतना तो यकीन है कि अब ए लिस्टर्स भी उनपर यकीन दिखाएंगे।
नवदीप ने बताया- मेरी अगली स्क्रिप्ट गैंगस्टर पर आधारित है। फिल्म में ए लिस्टर्स ही कास्ट करने हैं क्योंकि फिल्म का बजट काफी ज्यादा है। ए लिस्टर होने से फिल्म की सफलता काफी हद तक निश्चित हो जाती है। जब उनसे ये पूछा गया कि गैंगस्टर के लिए वो किस एक्रटर को कास्ट करने की सोच रहे हैं तो उन्होने कहा कि किसी यंग एक्टर को।
चूंकि हमारे बॉलीवुड में अजय देवगन अभी तक सबसे ज्यादा गैंगस्टर के किरदार में नज़र आ चुके हैं तो इसपर नवदीप का कहना है- अजय देवगन को नहीं कास्ट करना है। मेरी फिल्म की कहानी का किरदार यंग है। तो जाहिर है कि किसी यंग एक्टर को ही नवदीप अप्रोच कर रहे हैं। आइये जानते हैं कौन हो सकता है नवदीप का ये यंग गैंगस्टर।


Click it and Unblock the Notifications











