..................... Ranbir Kapoor and Ranveer Singh dance like maniacs at Filmfare party - Hindi Filmibeat

#ViralVideo: दीपिका के सामने रणबीर - रणवीर का टल्ली डांस

अगर आपके एक्स में और आपके वर्तमान रिलेशनशिप में रिश्ते सामान्य हों तो आप बेहतरीन इंसान हो सकते हैं, कम से कम रिश्तों के मामले में और ऐसी ही इंसान हैं दीपिका पादुकोण। अब लकी कहिए या फिर अच्छी मैनेजर लेकिन रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के ईक्वेशन के लिए दीपिका को दाद देनी पड़ेगी।

और रणबीर कपूर - रणवीर सिंह की ज़बर्दस्त ईक्वेशन दिखी फिल्मफेयर की पार्टी में जहां दीपिका पादुकोण देखती रहीं और दोनों जमकर डांस करते रहे। तो बात है सैटरडे नाइट की जो बॉलीवुड के लिए यादगार रह गई।

मौका था फिल्मफेयर एडिटर जितेश पिल्लई के जन्मदिन के जश्न का और रणबीर - रणवीर ने मिलकर महफिल सजा दी, वहीं दीपिका पादुकोण उन्हें साथ में देख मटरगश्ती करने डांस फ्लोर पर आ गईं।

दोनों ने शुरूआत की दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड से। और फैन्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद रात जवान हुआ और दोनों के दिल हुए बद्तमीज़। बद्तमीज़ दिल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण, दोनों के ही करियर का बेस्ट पार्टी सॉन्ग है। लेकिन जश्न रणवीर सिंह ने मनाया।

अब पार्टी हो, बॉलीवुड के दो हॉट बैचलर हों और अमिताभ बच्चन का जुम्मा ना बजे ऐसा कहीं हो सकता है भला। तो जनाब रही सही कसर भी निकाल ली गई।

फैन्स के लिए तो बस चांदी हो गई और ये सारे टल्ली डांस...इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। लेकिन रणबीर और रणवीर ने वाकई सबका दिल जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X