..................... Ranbir Kapoor and Ranveer Singh bromance in football match - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर का BROMANCE...देखते रह जाएंगे आप

By Shweta

बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस में कितना भी कैटफाइट हो लेकिन एक बात पक्की है कि एक्टर्स का ब्रोमांस देखने लायक होता है फिर चाहे रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, रणबीर कपूर आप किसी भी स्टार को देख लें। हर किसी की हर किसी से काफी अच्छी तरह से बनती है।

हाल में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह एक साथ एक फुटबॉल मैच में पहुंचे। दोनों ने साथ में फुटबॉल खेला और साथ ही दोनों के बीच बॉन्डिंग इस दौरान देखने लायक थी। दोनों में कभी भी किसी तरह का मतभेद नहीं रहा लेकिन हां दोनो का ब्रोमांस पहले भी कई बार नजर आ चुका है।आप भी देखिए दोनों का ये वीडियो।

दोनों ही साथ में कॉफी विद करण सीजन 5 में भी नजर आ चुके हैं। दोनों की उस समय भी बॉन्डिंग काफी शानदार थी।दोनों की साथ में मस्ती देखने लायक थी।कई बार दोनों साथ में पार्टी करते और क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ चुके हैं। रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों ही हमेशा एक दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के ब्रेकअप के बाद रणवीर और दीपिका पिछले कई सालों से एक दूसरे के साथ हैं।दीपिका की वजह से रणवीर और रणबीर के रिश्तों में कोई दरार नहीं दिखी। अब फैन्स तो यही चाहेंगे कि दोनों साथ में फुटबॉल मैच के अलावा स्क्रीन भी शेयर करते नजर आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X