12 बजते ही आलिया भट्ट की तरफ भागे रणबीर कपूर, वीडियो देख फैंस भी बोले- Happy New Year 2025

Ranbir Kapoor Hug Alia Bhatt- नए साल की धूम है और ऐसे में कई सितारों के वीडियोज सामने आकर वायरल हो रहे हैं। अक्सर कहा जाता है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर महफिल में एक दूसरे पर इतना प्यार नहीं लुटाते है।
लेकिन इस वीडियो को देखकर आप हैरान होने वाले हैं जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि रणबीर कपूर आलिया से कितना प्यार करते हैं।
आलिया की तरफ भागे
जैसे ही नए साल के आने का काउंडाउन शुरु हुआ तो वो एक्साइटेड हो गए। आतिशबाजियां हुईं और 12 बजते ही रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की तरफ दौड़ लगा दी। वायरल हो रहे इस वीडियो में रणबीर कपूर को आलिया भट्ट की तरफ भागकर उनको गले लगाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि रणबीर कपूर को काफी कम ऐसा कुछ करते देखा जा सकता है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''वाह क्या सीन है।'' एक ने लिखा, ''नहीं वो भागे तो नहीं थे।'' एक ने लिखा, ''दोनों को नए साल की मुबारकबाद।'' एक ने लिखा, ''नए साल का पहला हग।'' एक ने लिखा, ''हैप्पी न्यू ईयर 2025।'' एक ने लिखा, ''आलिया और रणबीर सबस क्यूट कपल हैं।'' इस तरह से लोग लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को htcity ने साझा किया है।
वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों अपनी फिल्म ब्राह्मास्त्र 2 को लेकर बिजी हैं। काफी जल्दी फिर से दोनों एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications