रामायण के लिए रणबीर ने छोड़ी थी शराब, अंबानी की पार्टी में छलकाया जाम तो मचा बवाल, लोग बोले- रामायण के लिए तो.

Ranbir Kapoor Ramayan

Ranbir Kapoor Drinking: रणबीर कपूर एनिमल फिल्म के बाद काफी ज्यादा चर्चा में आ गए थे और आपको बता दें कि अब जल्दी ही उन्हें रामायण फिल्म में भी देखा जाने वाला है। इस फिल्म में उन्हें भगवान राम की किरदार में देखा जाएगा। कुछ वक्त पहले खबर सामने आई थी कि इस रोल के लिए एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इतना ही नहीं उन्होंने शराब से लेकर स्मोकिंग और नॉनवेज भी छोड़ दिया है।

लेकिन अब हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी की कुछ फुटेज सामने आई है जिसका एक फोटो भी वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में उन्हें हाथ में एक ड्रिंक का गिलास लिए हुए देखा जा सकता है। उनके हाथ में ड्रिंक का गिलास देखकर हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनका यह फोटो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर रहे हैं 'रामायण के लिए तो छोड़ देते।'

इस तस्वीर में रणबीर कपूर को ऑफ व्हाइट कलर की ट्राउजर, जैकेट में देखा जा सकता है और आपको बता दें कि इस दौरान वह शनाया और सुहाना से बात करते हुए नजर आए। अगर उनकी अपकमिंग फिल्म रामायण की बात करें तो इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। जिसका बजट तकरीबन 835 करोड़ बताया गया है।

सबसे ज्यादा चर्चा की बात तो यह है कि रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण में माता सीता का किरदार साउथ की पॉपुलर और खूबसूरत अभिनेत्री साई पल्लवी निभाने वाली है। कुछ खबरों के अनुसार वह इस फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ का चार्ज ले रही है और रणबीर कपूर को इसके लिए 75 करोड़ की फीस मिल रही है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: ranbir kapoor ramayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X