रूस में 'ये जवानी है दीवानी' का प्रचार करेंगे रणबीर

अभिनेता रणबीर कपूर के दादा राज कपूर का जुनून रूस में अभी भी बरकरार है और अब खुद रणबीर अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का प्रचार रूस में करेंगे।

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित युवाओं से भरी मनोरंजक फिल्म में दीपिका पादुकोण, आदित्य राय कपूर और कल्की कोचलीन भी महत्वपूर्ण भूमिका में थीं। भारत में इसने पहले सप्ताह में 100 करोड़ की कमाई की है।

Yeh Jawaani Hai Deewani

एक सूत्र ने कहा, "ये जवानी है दीवानी' रूस में अगले महीने प्रदर्शित होगी। प्रदर्शन से तीन दिन पहले रणबीर वहां जाएंगे और उसके बाद मीडिया से मुखातिब हो इसका प्रचार करेंगे।"
सूत्र ने बताया, "रणबीर इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं और वह अपने प्रशंसकों से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।"

राज कपूर का जुनून रूस में अभी भी बरकरार है। 'आवारा', 'श्री 420' और 'मेरा नाम जोकर' सहित उनकी कुछ फिल्मों ने वहां भारी संख्या में उनके प्रशंसक पैदा कर दिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X