मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखेंगे रणबीर कपूर
चाहे पर्दा छोटा हो या बड़ा .. कुछ लोगों ने कुछ किरदारों को अमर कर दिया है। उन्ही अमर और लोकप्रिय किरदारों में से एक है.. नंबे के दशक का हिट धारावाहिक मुंगेरी लाल के हसीन सपने... जिसे की पर्दे पर अवतरित किया था बहुमुखी प्रतिभा के धनी रघुवीर यादव ने। जिन्हें आज भी लोग मुंगेरी लाल के नाम से ही संबोधित करते हैं।
इसी धारावाहिक पर अब फिल्म बनने जा रही है जिसे बनायेंगे प्रकाश झा। उन्होंने सीरयल्स के राईट्स खरीद लिए हैं। खबर है कि फिल्म के हीरो रणबीर कपूर होंगे। प्रकाश झा के मुताबिक रणबीर कॉमेडी अच्छी करते हैं और फ्रेश भी हैं इसलिए वो रणबीर को फिल्म में ले रहे हैं। झा ने अपनी हिट फिल्म राजनीति में रणबीर कपूर को लिया था। फिल्म साल 2010 की बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। लोगों ने रणबीर की बड़ी तारीफ की थी।
वैसे झा इन दिनों रणबीर की बहन करीना को लेकर फिल्म सत्याग्रह बना रहे हैं जो कि अन्ना हजारे औऱ अरविंद केजरीवाल के रिश्तों पर आधारित हैं। फिल्म में करीना कपूर एक पत्रकार की भूमिका में हैं।



Click it and Unblock the Notifications