दीपिका के करीब आना चाह रहे हैं रणबीर
रणबीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा "एक एक्ट्रेस के तौर पर दीपिका में जो बदलाव आए हैं और उन्हें देखकर मैं सच में हैरान हूं। उनके साथ काम करने के अलावा हम रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं और ह्यूमन बींग के तौर पर उनमें जो बदलाव आए हैं वो अमेजिंग हैं। जब हम मिलते हैं तो मैं उनके चेहरे पर एक आत्मविश्वास देख सकता हूं साथ ही अब वो इंडियन सिनेमा को समझने भी लगी हैं। एक इंसान के तौर पर वो काफी बदल गई हैं। मैंने हमेशा कहा है कि वो बहुत ही खूबसूत इंसान हैं। ऊपरी सुंदरता के अलावा वो अंदर से बहुत खूबसूरत हैं। उनका दिल भी बहुत अच्छा है। कॉकटेल में उनकी एक्टिंग देख मैं सच में हैरान हूं।"
रणबीर की फिल्म बर्फी भी 14 सितंबर को सिनेमाहॉल में लगी है और अब उसे बहुत अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। साथ ही रणबीर अब बचना ए हसीनों के बाद दीपिका के साथ दूसरी फिल्म ये जवानी है दीवानी की शूटिंग भी कर रहे हैं। ऐसे में दीपिका के साथ उनकी ट्यूनिंग एक बार फिर से बैठने लगी है। खास बात ये है कि रणबीर अब अकेले रहकर भी काफी परेशान हो चुके हैं तो कहीं वो एक बार फिर से अपने अकेलेपन का इलाज दीपिका में तो नहीं ढूंढ़ रहे?


Click it and Unblock the Notifications
