बाहुबली स्टार प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे ये सुपरस्टार
रणबीर कपूर ने प्रभास के तारीफों के बांधे पुल।
बाहुबली 2 रिलीज के बाद शायद ही कोई ऐसा हो जिसने प्रभास की तारीफ ना की हो।हर कोई प्रभास का फैन बन गया। आखिर उन्होंने इतनी शानदार एक्टिंग की थी सालों साल तक याद रखा जाएगा। उनकी तारीफ सिर्फ दर्शक नहीं बल्कि स्टार्स ने भी की।
[400 करोड़ बजट.. और अक्षय कुमार.. बाहुबली 2 से बड़ी हिट होगी फिल्म!]
अब इस लिस्ट में एक और स्टार का नाम जुड़ गया है जो प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जी हां हम बात रणबीर कपूर की कर रहे हैं जो प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने भी प्रभास की एक्टिंग की जमकर तारीफ की।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणबीर कपूर से जब पूछा गया कि हाल के दिनों में उन्हें सबसे अच्छी परफॉर्मेंस किसकी लगी तो उन्होंने कहा कि "मुझे बाहुबली बहुत अच्छी लगी और प्रभास ने खासकर फिल्म में शानदार एक्टिंग की है। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है।"
फिलहाल रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी। तो वहीं प्रभास भी इस महीने से साहो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म की लीड एक्ट्रेस अभी फाइनल नहीं हुई हैं लेकिन माना जा रहा है कि मेकर्स ने अनुष्का शेट्टी को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications