Ranbir Kapoor ने Chimpanzee के साथ दिए पोज, फैंस ने खुजलाया सिर, पूछा ये कौन सी फिल्म है?

ranbir kapoor

रणबीर कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता से काफी खुश हैं और रिलैक्श होकर उन्होने एक ब्रेक लेने का सोचा है। ब्रह्मास्त्र में उनको काफी पसंद किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ है जिससे फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या रणबीर कपूर किसी प्रोजेक्ट को फिर से शुरु कर चुके हैं? ये सवाल तब सामने आया जब अभिनेता कुछ तस्वीरें एक चिंपैंजी के साथ वायरल हुईं।

दरअसल रणबीर कपूर एक चिंपैंजी से साथ पोज दे रहे हैं और बैकग्राउंड को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये किसी फिल्म का सेट है। अब इससे फैंस उत्सुक हो गए हैं, उनको जानना है कि ब्रह्मास्त्र के बाद अभिनेता छुट्टी पर हैं या फिर काम कर रहे हैं।

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और उनके फैंस इसको साझा कर रहे हैं। रणबीर के लुक की बात करें तो इस दौरान वो, जैतून के हरे रंग के चौग़ा और दौड़ने वाले जूते पहने - ढेर सारी किताबें, कबाड़ और फूलदान के साथ एक झोंपड़ी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा वो एक तस्वीर में मुस्कुराते हुए चिंपैंजी के साथ पोज दे रहे थे। हालांकि लोगों का ये भी मानना है कि ये किसी विज्ञापन की शूटिंग हो सकती है क्योंकि कुछ उनके पास कोई प्रोडक्स रखा हुआ नजर आ रहा है।

खबरें हैं कि रणबीर कपूर काफी जल्दी ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की शूटिंग शुरु करेंगे और इसके लिए वो काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। फिल्म पार्ट 1 से भी शानदार होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X