..................... Ranbir Kapoor plays football with kids, फुटबॉल खेलते वक्‍त बच्‍चों संग बच्‍चे बने रणबीर - Hindi Filmibeat

फुटबॉल खेलते वक्‍त बच्‍चों संग बच्‍चे बने रणबीर

By Ajay Mohan

मुंबई। मुंबई के मैजिक बस चैरिटी फाउंडेशन में रहने वाले बच्‍चों के लिये गुरुवार का दिन किसी सपने से कम नहीं था, जब रणबीर कपूर उनसे मिलने पहुंचे। रणबीर ने उनके साथ समय बिताया और फिर फुटबॉल भी खेले, मजेदार बात यह है कि रणबीर इस दौरान बच्‍चों संग बच्‍चे बन गये।

असल में शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में एक फुटबॉल मैच का आयोजन होने वाला है, जिसमें दो टीमें थीं। ऑल स्‍टार्स फुटबॉल क्‍लब (एएसएफसी) और ऑल हार्ट्स फुटबॉल क्‍लब (एएचएफसी)। जिसमें पहली टीम के उपकप्‍तान रणबीर हैं। इन टीमों में बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ-साथ क्रिकेटर्स होंगे। इस ईवेंट को प्रोमोट करने के लिये रणबीर मैजिक फाउंडेशन पहुंचे।

Ranbir Kapoor plays football with kids

शनिवार के मैच के लिये प्रेटिस करने की बात आयी तो रणबीर ने बच्‍चों संग फुटबॉल की प्रेक्टिस की। स्‍पेन फुटबॉल क्‍लब एफसी बार्सिलोना के फैन रणबीर ने कहा कि उनकी टीम के हौंसले बुलंद हैं। और हम बच्‍चों के साथ इसलिये मैच खेलने आये हैं, क्‍योंकि ये हमसे अच्‍छा खेलते हैं।

बस यह कहकर रणबीर 5 से 12 साल के बच्‍चों के साथ खेलने लगे। इस दौरान जब गोल होता, तो रणबीर उदास हो जाते और जब उनकी टीम गोल करती तो खुशी से ऐसे झूमते जैंसे कोई बच्‍चा खेल रहा हो। खैर 20 मिनट का यह खेल रणबीर के लिये भले ही एक प्रोमोशन हो, लेकिन इन बच्‍चों के लिये किसी सपने से कम नहीं था। रणबीर की टीम के कप्‍तान अभिषेक बच्‍चन होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X