..................... Ranbir Kapoor to play super 30's Anand Kumar! | रॉकस्टार के बाद रणबीर कपूर लेंगे मैथ्स की क्लास - Hindi Filmibeat

रॉकस्टार के बाद रणबीर कपूर लेंगे मैथ्स की क्लास

Ranbir Kapoor
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए गरीब बच्चों को तैयारी कराने वाले चर्चित संस्थान 'सुपर 30' के संस्थापक कुमार आनंद को अब बॉलीवुड भी सिल्वर स्क्रिन पर लाने को बेताब है। ये किरदार कोई और नहीं रणबीर कपूर ही निभाने वाले हैं।

जी हां रॉकस्टार के बाद रणबीर अब गणितज्ञ आनंद बने नज़र आने वाले हैं। 'साया', 'गैंगस्टर', 'मर्डर' जैसी फिल्म बना चुके अनुराग बसु ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। अनुराग ने आनंद से इसके लिए बात भी कर ली है, जल्द ही वह पटना के दौरे पर भी निकलने वाले हैं।

बसु के अलावा 'पेज 3', 'लाइफ इन मेट्रो' के लेखक संजीव दत्त भी इस फिल्म से जुड़ना चाहते हैं। आनंद के जीवन और उनकी शिक्षा के प्रति इस तरह के योगदान पर डिस्कवरी चैनल पर भी दिखाया जा चुका है।

आपको बता दें कि प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' में भी एक किरदार आनंद के जीवन पर ही आधारित था। आनंद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाना चाहते थे लेकिन उनके पास उतने पैसे नहीं थे। इसके बाद उन्होंने गरीब बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। 2010 में आनंद को 'टाइम मैग्जिन' ने 'द बेस्ट ऑफ एशिया' में भी शामिल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X