रणबीर कपूर की पापा बनने वाली प्लानिंग, Paternity Leave में इस तरह Kapoor Junior के आने की करेंगे तैयारी

रणबीर कपूर [Ranbir Kapoor] और आलिया भट्ट [Alia Bhatt] इस समय कपूर जूनियर के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन दोनों मम्मी और पापा बनने की अलग अलग तरीके से प्लानिंग भी कर रहे हैं। जहां, आलिया भट्ट ने कह रखा है कि उनके मां बनने से उनके काम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं रणबीर कपूर ने भी एक इंटरव्यू में ये साफ किया था कि वो चाहते हैं कि आलिया अपने काम पर पूरा फोकस रखे।
अब रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर पापा बनने की लंबी तैयारी में जुट गए हैं। रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म एनिमल का अगला शेड्यूल अक्टूबर में ही पूरा कर लेना चाहते हैं और इसके बाद वो पापा बनने की प्लानिंग में लग जाएंगे। रणबीर कपूर दरअसल, Paternity Leave पर जाने वाले हैं।
इसलिए रणबीर कपूर अब फिलहाल कोई नई फिल्म साईन नहीं करेंगे। ऐसा वो तब तक करने वाले हैं जब तक वो अपने बच्चे के साथ अच्छे से ढेर सारा वक्त नहीं बिता लेते। हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया था कि वो काफी समय से एक बच्चों की परवरिश से जुड़ी किताब, रणबीर कपूर को पढ़ने के लिए कह रही हैं। लेकिन रणबीर कपूर उनकी बात नहीं मान रहे हैं।
फिल्मों की बात करें तो रणबीर कपूर के हिस्से इस समय लव रंजन की अनाम फिल्म है और दूसरी संदीप वांगा रेड्डी की एनिमल है। इसके अलावा जिन दो फिल्मों से उनका नाम जुड़ रहा है, उनमें से एक है नितेश तिवारी की रामायण और दूसरी है संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा रीमेक।


Click it and Unblock the Notifications












