ऋषि कपूर की 11वीं प्रेयर मीट- कोरोना पॉजिटिव रणबीर कपूर के साथ शामिल हुईं रिद्धिमा कपूर, सामने आई फोटो
रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के निधन को आ 11 महीने पूरे हो चुके हैं। पिछले साल अप्रैल में ऋषि कपूर का बीमारी चलते निधन हो गया था। आज कपूर परिवार ने ऋषि कपूर की 11वीं महीने की बर्सी रखी। प्रार्थना सभा से रिद्धिमा कपूर ने भाई रणबीर कपूर के साथ की फोटो शेयर की है। इस फोटो में रणबीर कपूर पूजा करते नजर आ रहे हैं। वहीं नीतू कपूर ने भी पति ऋषि कपूर संग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। जिसमें वह पति के साथ न्यूयॉर्क की लास्ट ट्रिप को एन्जॉय करती दिख रही हैं।
Recommended Video
हाल में ही रणबीर कपूर को कोरोना हुआ था। वह अभी भी क्वारंटाइन में हैं। इस दौरान उन्होंने पिता ऋषि कपूर की पूजा की। तस्वीर में रिद्धिमा भी पूजा में बैठी हुईं नजर आ रही हैं। वहीं नीतू कपूर ने पति को याद करते हुए एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया। जिसमें दोनों किसी जगह पर घूमने गए हैं। इस वीडियो पर नीतू कपूर ने जो लिखा, उससे साफ समझा जा सकता है कि वह आज भी पति को कितना मिस करती हैं।

नीतू कपूर ने ये कहा
पति के साथ न्यूयॉर्क की लास्ट ट्रिप को एन्जॉय करती नीतू कपूर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसे शेयर करते हुए वह लिखती हैं कि आज ऋषि जी की 11 महीने की प्रार्थना सभा थी, इस मौके पर मुझे लगा क्यों न न्यूयॉर्क में उनके साथ बिताए आखिरी ट्रिप की यादों को शेयर किया जाए।

ऋषि कपूर को बेटी ने ऐसे किया याद
रिद्धिमा कपूर ऋषि कपूर की इकलौती बेटी हैं। उन्होंने पिता को याद करते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके भाई रणबीर, बेटा, मां नीतू कपूर और पिता ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं। वह लिखती हैं, पिता का प्यार हमारी कठनाईयों को आसान बनाता है। आप हमेशा याद आएंगे।

ऋषि कपूर के भाई का हुआ निधन
हाल में ही ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया। जहां तमाम बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। आलिया से लेकर रणबीर और शाहरुख खान भी पहुंचे थे।

नीतू और रणबीर को हुआ कोरोना
जुग जुग जियो एक्ट्रेस नीतू कपूर को हाल में ही कोरोना हो गया था, हालांकि वह इससे एकदम ठीक हो गई हैं। अभी रणबीर कपूर कोरोना से जूझ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications