..................... Ranbir Kapoor to perform with mom Neetu Singh at Colors awards function | कलर्स अवार्ड फंक्शन में मम्मी नीतू संग थिरकेंगे बेटे रणबीर - Hindi Filmibeat

कलर्स अवार्ड फंक्शन में मम्मी नीतू संग थिरकेंगे बेटे रणबीर

बॉलीवुड में हमेशा पापा की बेटियों की बात होती है और मूंडे का जिक्र तभी होता है जब उन्होंने कुछ गलत किया हो लेकिन इस परिपाटी को पिछले कुछ सालों में संशोधित किया गया है जिसका क्रेडिट जाता है बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर को जिन्हें अक्सर अपनी लविंग मम्मी नीतू कपूर के साथ देखा जाता है। हर आवार्ड समारोह, हर पार्टी में रणबीर, नीतू के के साथ हाथ में हाथ डाले नजर आते हैं।

लेकिन इस बार मां-बेटे की प्यारी जोड़ी एक साथ मंच पर डांस करते नजर आने वाली है। जी हां, नीतू कपूर और रणबीर कपूर मुंबई में 12 जनवरी को होने वाले क्‍लर्स स्‍क्रीन अवॉर्ड के मौके पर साथ में स्टेज शेयर करेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि रणबीर, नीतू के साथ स्टेज पर डांस करेंगे। इससे पहले वो अपने पापा ऋषि कपूर के साथ डांस कर चुके हैं। खबर है कि रणबीर कपूर अपनी मम्मी नीतू की फिल्मों के हिट सांग जैसे पर्दा है पर्दा ..जैसे गानों पर थिरकेंगे।

Ranbir Kapoor, Neetu Singh
इस शो को होस्ट करण जौहर और शाहरूख खान करेंगे। रणबीर कपूर, रणबीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा भी इस शो में डांस करेंगे। ऐसा शो कलर्स हर साल आयोजित करता हैं।

इस में पब्लिक वोटिंग के आधार पर कलाकारों को अवार्ड दिये जाते हैं। बड़े पर्दे और छोटे पर्दे के लिए दिये जाने वाला यह अवार्ड शो काफी लोकप्रिय है जिसके लिए विज्ञापन कंपनिया करोड़ो रूपये खर्च करती है। इस शो की पूरी रिकार्डिंग एडिटिंग के बाद कलर्स पर 19 जनवरी को प्रसारित भी किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X