रणबीर कपूर के सामने नाचने लगा पैपराजी, खुश होकर अभिनेता ने किया इतना बड़ा काम!

ranbir kapoor

रणबीर कपूर की फैन फॉलोविंग कितनी शानदार है वो किसी से छिपा नहीं हैं और इस वक्त उनका एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस दौरान रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा देखा जिसकी उम्मीद खुद सुपरस्टार को भी नहीं होगी। फिलहाल वो अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और किसी भी तरह का मौका वो नहीं छोड़ रहे हैं कि वो अपनी फिल्म का प्रमोशन करें। रणबीर कपूर फिल्मों के प्रमोशन के साथ-साथ शूटिंग को लेकर भी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

इस वक्त जो वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है वो सीधे मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया है। इस दौरान एक पैपराजी भी रणबीर कपूर का फैन निकला और उसने अभिनेता के गाने पर डांस किया।

इसके बाद रणबीर कपूर ने उसकी तारीफ की और गले भी लगाया। जैसे ही उन्होने ऐसा किया सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ''शादी के बाद फिर से खूबसूरत हो गया।'' जबकि एक ने लिखा था, ''दिन ब दिन वह और भी हैंडसम और हॉट होते जा रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''उनके ड्रेसिंग सेंस को पसंद करते हैं।'' एक फैन ने रणबीर की तारीफ करते हुए लिखा, ''वह बहुत प्यारा है।''

हालांकि रणबीर कपूर की तरफ से इन कमेंट्स को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आय़ा है। काफी जल्दी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से धमाका करते नजर आने वाले हैं और इसके लिए उन्होने पूरी तैयारी कर ली है। दोनों को एक साथ देखना काफी मजेदार होने वाला है और लोग उनकी केमेस्ट्री देखने के लिए उत्सुक हैं।

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X