'बैजू बावरा' से फिर बाहर हुए रणबीर कपूर? संजय लीला भंसाली ने इस एक्टर के साथ खेला बड़ा दांव!
निर्देशक संजय लीला भंसाली की प्रोजेक्ट्स की खासियत है कि वो हर चीज काफी सोच समझकर करते हैं। उनका एक प्रोजेक्ट जिसका नाम बैजू बावरा है वो काफी समय से रुका हुआ है। हालांकि इसको लेकर संजय लीला भंसाली ने कहानी पर काम शुरु कर दिया है। लेकिन इस फिल्म के लीड एक्टर को लेकर काफी समय से खबरें आ रहीं हैं। पहले पता चला था कि सुपरस्टार रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए फाइनल कर दिए गए हैं,
लेकिन अब ऐसी खबरें हैं कि संजय लीला भंसाली ने फिर से उनको बाहर का रास्ता दिखाया है। फिर से इसलिए क्योंकि पहले भी खबरें कुछ ऐसी आईं थीं कि संजय लीला भंसाली ने रणबीर को इस फिल्म में कास्ट किया और फिर बाहर कर दिया।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट है कि रणबीर कपूर को बाहर करने कारण सिर्फ ये है कि संजय लीला भंसाली चाहते हैं कि उनकी फिल्म काफी शानदार बिजनेस करे।

अब कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं
खबरें हैं कि इस फिल्म में उनकी जगह अब कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं लेकिन उनको लेकर भी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। खबरें हैं कि लुका छुपी एक्टर बीते 1 सप्ताह से संजय लीला भंसाली से मुलाकात कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण
इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं ऐसी भी खबरें आ रही हैं। वो भी इस समय कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं हैं। फिलहाल फैंस इस खबर के बाद काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

रणबीर कपूर कर रहे हैं फिल्में
अभिनेता रणबीर कपूर इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं। इसमें शमशेरा और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि वो बैजू बावरा का हिस्सा बनें रहेंगे।

संजय लीला भंसाली से मिले थे
पता चला है कि वो संजय लीला भंसाली से मिले थे और उन्होने कहा था कि वो इस किरदार को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं।

आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं
रणबीर कपूर फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। वो काफी समय से आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं और जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

हीरा मंडी बनाने जा रहे हैं
संजय लीला भंसाली आलिया भट्ट के साथ फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में बिजी हैं। इसके अलावा वो हीरा मंडी बनाने जा रहे हैं जिसको लेकर कई एक्ट्रेसेस का नाम सामने आ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











