डेब्यू के 4 साल पहले रणबीर कपूर इस ऑस्कर नॉमिनेटेड शॉर्ट फिल्म में आए थे नजर, यहां देंखे फिल्म- VIDEO
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने साल 2008 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावंरिया' के साथ जोरशोर से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। फिल्म की खूब चर्चा रही थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे लगभग 4 साल पहले ही रणबीर अभिनय की दुनिया में कदम चुके थे।
आज रणबीर बॉलीवुड का जाना- पहचाना नाम हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लेकिन बता दें, रणबीर ने अपने डेब्यू से पहले एक शॉर्ट फिल्म में काम किया था, जिसका निर्देशन किया था अभय चोपड़ा ने। फिल्म की स्क्रीनिंग ब्रांदा फिल्म फेस्टिवल में की गई है।

इस शॉर्ट फिल्म काम है कर्मा, जिसे ब्रांदा फिल्म फेस्टिवल के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया गया है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा शरत सक्सेना, मिलिंद जोशी, सुशोवन बनर्जी जैसे कलाकार है। ये पिता और बेटे के रिश्ते की कहानी कहता है।
फिल्म में दिखाया गया है कि जब एक बेटे को मौत की सजा सुनाई जाती है तो एक पिता कितना बेबस महसूस करता है। वही पिता जो बतौर जेलर पहले भी कई लोगों फांसी दिलवा चुका है। लेकिन बेटे को फांसी तक पहुंचाने का प्रेशर वो बर्दाश्त नहीं कर पाता है और सोचता है कि क्या उसे किसी की जान लेने का अधिकार है!
कहना गलत नहीं होगा कि इस शॉर्ट फिल्म में रणबीर की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली है। उन्होंने इस डेब्यू से ही जता दिया था कि अभिनय उनके खून में दौड़ता है। फैंस भी रणबीर की यह फिल्म देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। बता दें कि फिल्म 2004 में शूट हुई थी और ये 26 मिनट की है। यहां देंखे शॉर्ट फिल्म कर्मा-


Click it and Unblock the Notifications
