Ooo: 2017 का सबसे चर्चित रोल...फिल्म अटकी और नंबर 1 सुपरस्टार OUT!

जब से फैन्स को खबर थी कि गोविंदा जग्गा जासूस का हिस्सा हैं, किसी की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। एक तो एकदम हल्के फुल्के अंदाज़ में गोविंदा को देखने की खुशी। वहीं दूसरी तरफ एक ही फ्रेम में रणबीर कपूर और गोविंदा को देखना।

इसके बाद खबरें आती रहीं कि फिल्म में गोविंदा हैं, फिल्म में गोविंदा नहीं है। फिर अचानक से कुछ दिन पहले फिल्म से गोविंदा की एक तस्वीर सामने आई। लोग वापस खुश हो गए।

ranbir-kapoor-opens-up-on-govinda-jagga-jasoos-controversy

लेकिन इस बार गोविंदा ने पूरी टीम को जमकर लताड़ा और साफ कहा कि वो फिल्म का हिस्सा नहीं है। इस पर अनुराग बसु ने कुबूल किया कि ऐसा ही है और वो नहीं जानते कि फोटो कैसे लीक हुई।

अब रणबीर ने इस बारे में साफ बात करने की कोशिश की है। रणबीर ने बताया कि हमारी गलती ये थी कि हमने बिना स्क्रिप्ट के फिल्म शुरु कर दी। उस वक्त फिल्म में गोविंदा थे।

लेकिन जैसे जैसे फिल्म आगे बढ़ी कहानी बदलती गई। गोविंदा का कैमियो शूट हुआ था लेकिन उनका रोल फिल्म में उतना अहम नहीं रह गया। हम नहीं चाहते थे कि गोविंदा जैसे सुपरस्टार के टैलेंट का हम अपमान करें।

बस इसलिए हमने गोविंदा के साथ शूट किया लेकिन फिर भी फिल्म में उनका रोल हटा दिया। गोविंदा भी इस घोषणा के बाद काफी खुश हैं कि सारी गलतफहमी दूर हो गई है।

वैसे हाल ही में गोविंदा ने काफी तहलका मचाने वाले बयान दिए हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X