Aishwarya Rai के साथ रणबीर कपूर ने दिये थे जबरदस्त बोल्ड इंटिमेट सीन्स, अब कहा- शर्म आ रही थी

Ranbir Kapoor- Aishwarya Rai: करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रोमांस जमकर किया था। दोनों की केमिस्ट्री लंबे समय तक चर्चा में बनी रही थी। वहीं, अब सालों बाद एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो ऐश के साथ इंटिमेट करते समय बहुत हिचकिचा रहे थे। रणबीर का यह पुराना बयान अब वायरल हो रहा है।
उस समय एक रेडियो चैनल के साथ इंटरव्यू में, रणबीर ने कहा था कि वह ऐश्वर्या के साथ सीन करते समय शर्माते थे और उनके गाल को छूने में भी झिझकते थे। हालांकि, ऐश्वर्या ने उन्हें कहा था कि ये सिर्फ एक्टिंग है और इसीलिए उन्हें बिना कुछ सोचे अपने काम को बेहतर करना है।
ऐश को छूने में मेरे हाथ कांपते थे
रणबीर ने कहा, "शरम आती थी, मेरे हाथ कांपते थे। कभी कभी मैं उनके गाल को छूने में झिझकता था। फिर उन्होंने ही बोला, सुनो, तुम्हें क्या हुआ है? हम एक्टिंग कर रहे हैं, ठीक से करो। फिर मैंने सोचा, कभी ऐसा मौका मिलेगा नहीं, तो मैंने भी मौके पर चौक मार दिया!"
ऐश की मैं बहुत इज्जत करता हूं
उस वक्त रणबीर के इस मौके पे चौका वाले बयान पर काफी हंगामा मचा था। जिसके बाद रणबीर ने सफाई में एक बयान देते हुए कहा था कि, "ऐश्वर्या काफी अच्छी एक्ट्रेस हैं और हमारी काफी अच्छी फैमिली फ्रैंड भी। वो भारत की सबसे टैलेंटेड और रिस्पेक्टेड महिला हैं। मैं हमेशा फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में उनके योगदान के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। मैंने किसी भी तरह से उनकी बेइज्जती नहीं की है।"
ऐ दिल है मुश्किल 2016 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा ने मुख्य किरदार निभाए थे। वहीं, शाहरुख और फवाद खान कैमियो में थे। इस फिल्म की रिलीज के बाद करण ने निर्देशन से ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ वापसी की तैयारी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
