..................... Ranbir Kapoor on his flop movies list - Hindi Filmibeat

''मैंने BOX OFFICE पर इतना नुकसान कर लिया है.. अब एक हिट की जरूरत है..''

अपनी फ्लॉप फिल्में और बॉक्स ऑफिस नुकसान पर रणबीर कपूर ने कहा कि मुझे एक हिट फिल्म चाहिए ही चाहिए।

By Neeti

यह कहना है रणबीर कपूर का। जी हां, कभी सलमान खान, शाहरूख खान के बाद इन्हें अगला सुपरस्टार माना जाने लगा था। लेकिन फिर रणबीर की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला जो शुरू हुआ, वह आज तक खत्म नहीं हो पाया है। रणबीर की पिछली फिल्म 'तमाशा' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

लिहाजा, रणबीर ने अब खुद ही कहा है कि अब मुझे एक हिट फिल्म की जरूरत है, जिससे मैं थोड़ा रिलैक्स फील कर सकूं। मेरी पिछली फिल्म तमाशा के बाद अब मैं एक साल बाद आ रहा हूं.. जग्गा जासूस भी लेट हो गई है। मैंने बॉक्स ऑफिस पर अब तक इतना नुकसान सह लिया है कि अब मुझे एक हिट ही बचा सकती है।

Shoot PICS: सुपरहिट फिल्म.. सुपरस्टार्स.. और जबर्दस्त तस्वीरें!

ranbir kapoor

रणबीर कपूर ने पिछले कुछ समय से एक के बाद एक फ्लॉप दी हैं, जिनमें से कुछ काफी बड़ी बजट की फिल्में भी थीं। यहां देंखे लिस्ट-

तमाशा

इम्तियाज अली की इस फिल्म में रणबीर- दीपिका की जोड़ी थी। कोई शक नहीं कि यह फिल्म दमदार थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई।

रॉय

वहीं, जैकलीन फर्नांडीस और अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म रॉय भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

बॉम्बे वेलवेट

अनुराग कश्यप की यह बिग बजट फिल्म.. बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक निकली।

रॉकस्टार

इम्तियाज अली की इस फिल्म ने रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवार्ड तो दिलवा दिया.. लेकिन बॉक्स ऑफिस कमाई में पीछे रही।

अंजाना अंजानी

रणबीर कपूर- प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को लोगों ने पसंद नहीं किया था।

जग्गा जासूस

यह फिल्म हालांकि अभी रिलीज नहीं हुई है। लेकिन फिल्म इतनी लेट रिलीज हो रही है कि इसके हिट होने की संभावना काफी कम है। फिल्म पहले से ही काफी नुकसान सह चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X