सलमान खान के अलावा ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस की कोई गारंटी नहीं लेता - रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने इस साल की सबसे बड़ी फिल्म दी है - संजू और एक बार फिर से वो बॉक्स ऑफिस गेम में वापस आ चुके हैं। संजू के प्रमोशन के दौरान, फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने कहा था कि रणबीर कपूर एक्टर बहुत शानदार हैं लेकिन उन्होंने फिल्में चुनने में बहुत बेवकूफियां की हैं। अब रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बात का जवाब दिया है।
रणबीर ने साफ कहा कि मैं विधु के बयान से इत्तेफाक नहीं रखता हूं। ये उनकी समझ है, उनकी राय है। आज तक मैंने जितनी भी फिल्में की हैं, मुझे किसी भी फिल्म को करने का अफसोस कतई नहीं है। बॉम्बे वेलवेट, सांवरिया या फिर जग्गा जासूस, ये सब मैंने अपने दिल से की है। अपनी इच्छा से।

ऐसा मान लीजिए कि हर फिल्म आपका अपना बच्चा है। कुछ बच्चे ज़्यादा शोहरत पा गए, सफल हो गए। लेकिन आप अपने सीने से केवल असफल बच्चों को लगाकर रखते हैं क्योंकि आप सोचते हैं कि इनके हिस्से वो प्यार और वो सफलता क्यों नहीं आई। इसलिए बॉक्स ऑफिस सफलता की कोई गारंटी नहीं होती।
या तो आप सलमान खान या अमिताभ बच्चन हैं जो कुछ भी कर सकते हैं, या फिर जीवन में ऐसे मुकाम पर हैं कि आपकी हिट या फ्लॉप से कुछ फर्क नहीं पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications