उदयपुर की शाही शादी में ठुमके लगा रहा पूरा बॉलीवुड, इधर वायरल हुआ रणबीर का बयान, बोले- 'इज्जत नहीं खोना चाहता'

Netra Mantena Vamsi Gadiraju Grand Udaipur Wedding

Ranbir Kapoor old interview viral: ऑरलैंडो के अरबपति और Ingenus Pharmaceuticals के CEO राम राजू मंटेना और पद्मजा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है- उदयपुर में उनकी शानदार शादी, जिसमें उनके पति बने वामसी गादिराजू।

यह शादी राजसी अंदाज में हुई और इसकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस भव्य शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, शाहिद कपूर, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही ने स्टेज पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी। वहीं करण जौहर, सोफी चौधरी और दिया मिर्जा ने इवेंट को होस्ट किया।

लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शादी में पैसे लेकर डांस करने की बात पर अपनी राय रखते नजर आते हैं।

रणबीर का बयान- 'मैं शादी में डांस नहीं करूंगा'

टाइम्स नाउ को दिए पुराने इंटरव्यू में रणबीर कपूर से पूछा गया था कि क्या वे शादी में डांस करने के ऑफर स्वीकार करेंगे? इस पर उन्होंने कहा था- 'मैं यह नहीं करूंगा क्योंकि मैं जिस परिवार से आता हूं, वहां यह परंपरा नहीं है। मैं उन लोगों के खिलाफ नहीं हूं जो ये करते हैं, लेकिन मेरे संस्कार अलग हैं।'

आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या शादी में डांस के पैसे लेना गलत है, जबकि कई बड़े स्टार इसे सामान्य मानते हैं, तो रणबीर ने जवाब दिया कि इसमें कुछ गलत नहीं है, लेकिन पैसा उनके लिए कभी प्रेरणा नहीं रहा।

उन्होंने कहा- 'मैं अरबों कमाने के लिए ऐसा नहीं करूंगा। मुझे लगता है कि शादी में डांस करना मेरी नजर में और मेरे परिवार के सामने मेरी गरिमा कम कर सकता है, खासकर जब शराब पीकर लोग कमेंट करते हों।'

रणबीर ने साफ कहा कि यह उनकी निजी सोच है और वे नहीं चाहते कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य ऐसा करे।

स्टारडम कम होने का सवाल?

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या शादी में डांस न करने से उनका स्टारडम कम हो जाएगा, तो उन्होंने कहा- 'नहीं, इससे मेरा स्टारडम कम नहीं होगा। लेकिन मैं यह भी नहीं मानता कि स्टार होने का मतलब है कि आप कुछ भी कर सकते हैं या आपसे कोई सवाल नहीं करेगा।'

लेकिन पिछले साल रणबीर ने डांस किया था...

इसी बयान के बावजूद लोगों की नजर इस बात पर गई कि पिछले साल मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्टेज पर झूमते दिखे थे। उस समय उन्होंने शो मी द ठुमका, केसरिया और कई गानों पर प्रदर्शन किया था।

इस वजह से कई लोग अब उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी बातें और काम अलग-अलग हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X