धोखा..धोखा..धोखा..रणबीर कपूर ने लाखों फैंस को क्या खूब छकाया!
रणबीर कपूर के लाखों करोड़ों के फैंस के लिए वह सबसे खुशी का पल था, जब यह जानकारी दी गई थी कि रणबीर 6 घंटे के लिए सभी माइक्रोब्लॉइंग साइट्स पर जोरदार एंट्री मारेंगे। खबर थी कि रणबीर कपूर फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टंब्लर, स्नैपचैट और वाइन पर 6 घंटे तक एक्टिव रहेंगे। और इस दौरान आप उनके सवाल जवाब कर सकते हैं। लेकिन अफसोस ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
रणबीर के ट्विटर एकाउंट बनते ही उनसे 20 हजार से ज्यादा फैंस जुड़ गए। और फिर इंतजार था रणबीर के पहले ट्विट का। यह बात तो सबको पता थी रणबीर अपनी आगामी फिल्म 'रॉय' के प्रोमोशन के लिए ट्विटर ज्वॉइन कर रहे हैं। लेकिन रणबीर ने न फिल्म प्रमोट किया न ही फैंस से बात। लिहाजा, जब ट्विटर पर यह हाल था कि बाकी साइट्स की स्थिति भी आप समझ सकते हैं।
रणबीर ने @RANBIRKA6000R नाम के साथ ट्विटर पर जोरदार एंट्री मारी। फिर लंबी खामोशी और घंटो बाद उस ट्विटर हैंडल से ट्विट किया गया, Check...1...2...3...check cash...Hi, इस तरह आजतक किसी ने मेरी स्वागत नहीं की है, जैसा प्यार मुझे यहां मिल रहा है। थैंक यू #RanbirHitsA6"
इसके बाद रणबीर ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की, जिसे देखकर लोगों को लगा की रणबीर शायद ट्विटर पर रहेंगे। हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि यह सब महज एक प्रमोशनल कदम था, वह भी फिल्म रॉय की नहीं, बल्कि रणबीर जो ब्रांड इंर्डोस करते है, यह उसका एक तरह का प्रचार था। रणबीर की तरफ और भी एक, दो ट्विट किए गए, लेकिन किसी ट्विट को देखकर भी उनके फैंस में उत्साह या संतोष नहीं मिल पाया।
बहरहाल, रणबीर अपने फैंस को इस तरह छकाना अच्छी बात नहीं है। वादा किया तो निभाना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications
