13 साल की बेटी की इस हरकत से बेहद परेशान रहती है रणबीर कपूर की रिद्धिमा, बोलीं- इंस्टाग्राम चलाती है और...

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की भांजी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी के अलावा पैप्स की भी वह फेवरेट बन चुकी है और इस बात का जब समारा को पता चला तो वह काफी खुश हो गई थी। कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी मां के साथ एयरपोर्ट पर थी।
इसी दौरान समारा ने पैप्स को जमकर पोज दिए थे और अब एक इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा और उनके पति भरत साहनी के साथ भी वह नजर आई। यहां पर समारा को लेकर उनके माता-पिता ने बात की और बताया कि वह बहुत ही ज्यादा शरारती है और उनके कई सारे किस्से भी साझा किए।
दरअसल रिद्धिमा को फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 का हिस्सा बनने जा रही है और उन्होंने गलाटा प्लस के साथ बातचीत के द्वारा अपनी बेटी समारा को लेकर बात करते हुए कहा कि वह अपने मामा रणबीर को आरके बुलाती हैं। रिद्धिमा ने आगे कहा कि रणबीर खुद बोलते हैं कि मुझे आरके ही बोलो।
समारा ने इस दौरान बात करते हुए कहा कि मैं बहुत सुना है की बचपन ये दोनों (रणबीर और रिद्धिमा) बहुत शरारती हुआ करते थे। इस पर रिद्धिमा ने जवाब देते हुए कहा कि लेकिन वह पढ़ाई भी करता था और रिद्धिमा के पति बोल के रणबीर बहुत शैतान था। लेकिन इन सब पर समारा को तो शरारत करने का हक नहीं मिलता है।
रिद्धिमा आगे बताती है कि समारा को रणबीर की बचपन की कहानी सुनाने में बहुत अच्छा लगता है। लेकिन हमारे दिन कुछ और ही हुआ करते थे। हम कई बार तो अपने दादाजी के घर जाते थे और उनके घर के सामने मौजूद नाले में कूद जाते थे और खूब मजे करते थे। ड्राइवर और हाउस हेल्प के साथ दोस्ती करके खेलते थे।
रिद्धिमा इस पर आगे बात करते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं था कि मम्मी के दोस्तों के बच्चों के साथ ही हमें खेलना है और उन्होंने समारा से भी यह कह रखा है कि बिना किसी भेदभाव के सबसे दोस्ती करो। समारा को अनुशासन में रखने के लिए रिद्धिमा की मां नीतू सिंह ने उनकी काफी मदद की।
रिद्धिमा ने बताया कि मेरी बेटी अकेले थोड़ी ही डिसिप्लिन में रहेगी और मुझे इसमें काफी मदद करनी होगी। सैम के मामले में वह बहुत ज्यादा सख्त हैं और दूसरी तरफ समारा की दादी बहुत ज्यादा दयालु है। रिद्धिमा ने बताया कि समर का एक ओपन अकाउंट भी है और वह वहां पर पोस्ट भी करती हैं।
समारा की मां रिद्धिमा ने इस पर बात करते हुए कहा कि वह चाहती है कि समारा इस अकाउंट को डिलीट कर दे। क्योंकि इन सब से कई बार लोग ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाते हैं और वह सिर्फ 13 साल की ही है। हालांकि समारा ने कहा कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई भी फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि पापुलैरिटी मिलने के बाद लोग बदल जाते हैं लेकिन वह बड़े होने के बावजूद भी खुद को बदलना नहीं चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications






