बुरा है रणबीर कपूर की भांजी का गुस्सा, पहले नानी फिर मां को धक्का देकर किया साइड, बोली-अकेले पोज देना चाह रही

Samara Sahni Pushes Neetu Kapoor And Riddhima Kapoor: हाल ही में आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी हुई। इस शादी में पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि सभी ने अपने खास अंदाज से फैंस का भी दिल जीत लिया है। लेकिन इस शादी के दौरान रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी ने लाइमलाइट लूट ली।
नानी नीतू कपूर को दिया धक्का
अब इसी बीच समारा साहनी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि यह समारा अपनी मां रिद्धिमा और नानी नीतू कपूर के साथ में पोज देती हुई नजर आ रही है। लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि जैसे ही नीतू कपूर समारा के बगल में आकर खड़ी हुई तो समारा ने नानी को धक्का दिया।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि जैसे ही नीतू कपूर, समारा के बगल में आई वैसे ही समारा के चेहरे से मुस्कान ही चली गई और वह गुस्से में नजर आई। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि समारा साहनी हाथ से अपनी नानी नीतू कपूर को पुश करती हुई भी नजर आई है। अब इस वीडियो को देखने के बाद में हर कोई हैरान हो रहा है।
मम्मी रिद्धिमा कपूर को भी दिया धक्का
समारा सहानी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में भी धक्का ही देती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में समारा अपनी मम्मी रिद्धिमा कपूर को धक्का देती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जोरों से वायरल हो रहे हैं। नेटिजंस का कहना है कि समारा का ये गुस्सा उनकी खराब ड्रेस के कारण है जो उनकी नानी और मम्मी ने उन्हे पहना दी है।
हालांकि इसके बावजूद भी नीतू कपूर ने मुस्कुराकर इस सिचुएशन को संभाल लिया। लेकिन यह सब कैमरे में तो जरूर कैद हो गया। अब इस वीडियो को देखने के बाद में हर कोई हैरान हो रहा है। लोग भी अलग-अलग तरीके की कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं कि आखिरकार समारा इतने गुस्से में क्यों है? काफी लोगों ने यह भी कयास लगाए हैं कि वह अपनी नानी से गुस्सा है।
रिद्धिमा कपूर का रिएक्शन
दिलचस्प बात ये है कि वीडियो वायरल होने के बाद रिद्धिमा कपूर ने इस पर रिएक्ट किया है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए हालिया इंटरव्यू में रणबीर की बहन ने बताया कि इस पूरी घटना को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। उन्होंने सच्चाई बताते हुए कहा, 'बेचारी बच्ची केवल पोज देने की कोशिश कर रही थी। वह बिल्कुल भी किसी से नाराज नहीं थी, बल्कि वह बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी। जब हम कार में थे, तो वह बार-बार कह रही थी कि ओह माय गॉड, मुझे यकीन है कि वहां फोटोग्राफर्स होंगे और मैं उनके सामने इस तरह पोज दूंगी। जब पैपराजी ने हमें साथ में आने के लिए कहा था, तब वह खुद अकेले पोज देना चाह रही थी। हालांकि, उसने अपनी नानी को कोई धक्का नहीं दिया'
रिद्धिमा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि समारा भी इस पूरे विवाद के बारे में जानने के बाद हैरान हो गई थी। उसने अपनी मां रिद्धिमा से सवाल किया, 'मैंने कब किसी को धक्का दिया? मैं तो केवल खुद को कम्फर्टेबल स्थिति में लाने की कोशिश कर रही थी। मैंने किसी को भी उस दौरान धक्का नहीं दिया।'


Click it and Unblock the Notifications











