जबरदस्त First Look, जल्द ही होगा 300 करोड़ी Dhamak, तारीख नोट कर लीजिए
इन दिनों रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म संजू को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रमोशन किया जा रहा है, मेकर्स की प्रमोशन तकनीतक के चलते इस फिल्म हर रोज एक नया पोस्टर रिलीज किया जा रहा है। कई दिनों से चला आ रहा पोस्टर रिलीज का सिलसिला आज भी जारी है। हाल ही में संजू का एक और धमाकेदार रिलीज किया गया है। इस पोस्टर की खास बात ये है कि इसमें संजय दत्त का वो अवतार नजर आ रहा है जिसमें वे जेल में बंद थे और उनके हाथ में हथकड़ी थी। इस पोस्टर के जरिए जेल में बंद संजय दत्त का फर्स्ट लुक देखने को मिला।
[Cannes 2018: दीपिका की S*XY ड्रेस पर मत जाना, इतना बड़ा झोल.. वायरल हुई तस्वीर]
संजय दत्त की लाइफ पर बनी यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होने वाली है। राजकुमार हिरानी हर दिन फिल्म की एक पोस्टर और रणबीर कपूर का लुक शेयर कर रहे हैं। जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। अब तक संजय दत्त के डेब्यू के दिनों का लुक, साजन लुक, मुन्नाभाई लुक, वास्तव लुक, जेल लुक रिलीज किया जा चुका है।

बता दें, यह रणबीर कपूर के करियर की पहली 300 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है। खास बात है कि राजकुमार हिरानी संजू को चीन में भी रिलीज करने वाले हैं। यानि की फिल्म भारत में ही नहीं, बल्कि चीन में भी शानदार प्रदर्शन करने को तैयार है। उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म वर्ल्डवाइड धमाकेदार ओपनिंग दे। बहरहाल, यहां जानें संजय दत्त बॉयोपिक कौन सा एक्टर, किस किरदार में नजर आएंगे-


Click it and Unblock the Notifications