शमशेरा के सेट से Leak हो गया रणबीर कपूर का डकैत लुक- पहचान पाना है बेहद मुश्किल
संजू फिल्म में हूबहू संजय दत्त बनकर धमाका करने वाले सुपरस्टार रणबीर कपूर एक बार फिर से काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस समय उनकी एक तस्वीर सामने आई है जोकि काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शायद ही रणबीर कपूर को पहचान पाएंगे क्योंकि वो एक गेटअप में नजर आ रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म शमशेरा की जिसमें रणबीर कपूर एक डाकू के रोल में नजर आने वाले हैं और उनके साथ इस फिल्म वाणी कपूर नजर आएंगीं।
बता दें कि फिल्म के शूटिंग सेट से लीक हुई ये तस्वीर फिल्ममेकर्स के लिए काफी बड़ा झटका साबित हो सकती है क्योंकि फिल्म से रणबीर कपूर का लुक सामने आ गया है। हालांकि उनकी बड़ी बड़ी दाढी को देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि ये रणबीर कपूर ही है।

ये तस्वीर लीक होते ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है और लोग इसको सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। खबर है कि इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और हाल में फिल्म को हिट कराना चाहते हैं।
लगातार कई फ्लॉप्स के बाद संजू में उन्होने कमाल कर दिया था और इसके बाद वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैँ। पहली बार आप उनको एक डाकू के रोल में देखेगें।


Click it and Unblock the Notifications