सासू मां की क्रिसमस पार्टी अटेंड करने पहुंचे दामाद रणबीर, आलिया से ज्यादा सास और ननद पहुंचीं बन ठनकर

जाने माने डायरेक्टर महेश भट्ट की पत्नी और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान हमेशा ही क्रिसमस के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन करती हैं। इस खास मौके पर वह अपने दोस्तों और करीबियों को जरूर न्योता देती हैं। बता दें कि जब से आलिया कपूर परिवार की बहू बनी हैं तब से ही हर क्रिसमस के मौके पर कपूर फैमिली आलिया भट्ट के मायके जाती है और इस पार्टी का लुफ्त उठाती है।

Alia bhatt

आलिया भट्ट की मां ने रखी क्रिसमस पार्टी

हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस ईव पर एक खास पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में इंडस्ट्री के कई लोग भी शामिल हुए थे, लेकिन इस पार्टी की रौनक कपूर फैमिली के आने से और भी बढ़ गई। आपको बता दें कि कपूर फैमिली हर साल क्रिसमस ईव के अवसर पर गेट टूगेदर का आयोजन रखती है, लेकिन इस बार रणबीर कपूर की सास सोनी राजदान ने पहले ही इस पार्टी का आयोजन किया। जिसमें कपूर फैमिली ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर कपूर फैमिली के पार्टी के पोस्ट बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है।

पार्टी बन-ठनकर पहुंचीं नीतू और रिद्धिमा

इन वायरल पोस्ट में देखा जा सकता है कि रणवीर कपूर ब्लैक जैकेट-जींस में डैशिंग लुक में पार्टी में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस पार्टी में रणबीर आलिया और राहा के अलावा उनकी मां नीतू कपूर, आलिया की ननद रिद्धिमा कपूर सहानी और उनकी बेटी समारा सहानी भी इस पार्टी में बन ठनकर पहुंचीं। वायरल हो रहे इस क्लिप में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर गोल्डन शिमरी शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रही हैं। वहीं रिद्धिमा ब्लैक कलर के सूट-बूट में दिख रही हैं और उनकी बेटी की बात करें तो समारा हमेशा की तरह कैजुअल लुक में नजर आईं। समारा ब्लू कलर के टॉप और जींस में एक दम सिंपल लुक में दिखीं, लेकिन उनका सिंपल लुक भी लोगों को बहुत पसंद आया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X