आलिया की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने पर चुप नहीं बैठेंगे रणबीर कपूर, बोले- कानूनी तरीके से कर रहे हैंडल

इतना ही नहीं, कई और सेलेब्स ने भी आलिया भट्ट का सपोर्ट किया और कहा कि इस तरह से निजी पलों की तस्वीरें क्लिक करना निजता का उल्लंघन है। रणबीर कपूर को भी ये बात नागवार गुजरी और वो इस तरह से तस्वीरें क्लिक किए जाने की बात से काफी नाराज हो गए। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा- 'यह बहुत ही बेहूदा हरकत थी। निजी मौके में जाकर यह हरकत की गई है। आप मेरे घर के अंदर का शूट नहीं कर सकते हैं। जो भी मेरे घर के अंदर हो रहा है, उसे शूट नहीं कर सकते हैं। वो मेरा घर है वहां ऐसा नहीं हो सकता। हम इससे निपटने के लिए सही कानूनी तरीका अपना रहे हैं। इसके बारे में मुझे और कोई बात नहीं करनी है।'
बता दें कि, आलिया भट्ट ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हैं? मैं आराम से अपने लिविंग रूम में बैठी थी और अचानक मुझे लगा कि मुझे कोई देख रहा है। मैंने चेहरा ऊपर किया तो देखा कि दो लोग पास की बिल्डिंग से मेरी तस्वीर ले रहे हैं। किस दुनिया में लिखा है कि किसी के साथ इस तरह करना सही बात है?'
वहीं, इस मामले में आलिया भट्ट को अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, करण जौहर और अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स का सपोर्ट मिला था। कई लोगों ने पापाराजी द्वारा की गई इस हरकत की आलोचना की थी और आलिया का समर्थन किया था।


Click it and Unblock the Notifications
