..................... Ranbir Kapoor made such a big comment on Urfi Javed's fashion sense - Hindi Filmibeat

Urfi Javed: ये क्या...उर्फी का फैशन सेंस रणबीर कपूर को भी नहीं आया पसंद, कह दी यह बात

Urfi

Urfi Javed: उर्फी जावेद हमेशा ही फैशन सेंस को लेकर और उसके चलते विवाद को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस रणबीर कपूर ने भी अपना बयान दिया है और बताया कि उनको उर्फी के कपड़े पसंद नहीं आते हैं। इससे पहले भी उर्फी जावेद के कपड़ो को लेकर कई सारे सितारें अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं, कभी कभी उर्फी इन सबका जवाब देती हैं परंतु ज्यादातर वह ऐसे कमेंट को इग्नोर कर देती हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, वह हाल ही में करीना कपूर के चैट शो व्हाट विमेन वांट में नजर आए थे। इस अवसर पर उन्होंने उर्फी जावेद के फैशन पर भी प्रतिक्रिया दी है। करीना कपूर के इंटरव्यू में एक टेस्ट रखा गया था। इसमें एक्ट्रेस का चेहरा छुपाया गया था और रणबीर कपूर को उन्हें उनके नाम से पहचानना था और उनका फैशन कैसा है, यह भी बताना था।

करीना कपूर उर्फी जावेद का फोटो रणबीर कपूर को दिखाती हैं। इसके बाद वह पूछती हैं, 'कौन है?' इसपर रणवीर कपूर कहते हैं, 'क्या ये उर्फी है?'

वह आगे कहते है, 'मैं इस तरह के फैशन का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं लेकिन मुझे लगता है जब आप इस दुनिया में रह रहे हैं और वह पहने, जिन कपड़ों में आप कंफर्टेबल हो।'

इस पर करीना कपूर उनसे पूछती है, 'गुड टेस्ट या बैड टेस्ट।' इस पर रणबीर कपूर कहते हैं, 'यह खराब टेस्ट है।'

गौरतलब है कि, उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। वह कई फेमस एक्ट्रेस से ज्यादा ट्राफिक लाती है। उन्हें देखने वालों की लंबी लिस्ट है। इस बात का पूरा लाभ उर्फी जावेद उठाती है। वह कई अवसर पर बोल्ड और हॉट ड्रेस पहनकर पोज देती नजर आती है। जाहिर है कि उर्फी हमेशा ही विवादों में भी रहती हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X