शाहरुख का गाना गाते हुए पेशाब करते दिखेंगे बेशरम रणबीर
रणबीर कपूर जो कि कुछ समय पहले तक कहते थे कि उन्हें अच्छा नहीं लगता कि कोई उनकी तुलना शाहरुख खान या सलमान खान के साथ करे क्योंकि वो इन खानों के आगे कुछ भी नहीं हैं। यहां तक कि रणबीर ने कहा था कि वो तो इन खानों के पैरों की धूल भी नहीं हैं आज वह रणबीर शाहरुख और सलमान की हिट फिल्मों की धज्जियां उड़ाते नज़र आ रहे हैं। साथ ही इस खूबी के साथ रणबीर ने सलमान और शाहरुख का मजाक उड़ाया है कि शायद पहली बार में तो आपको समझ में ही ना आए कि आखिर ये हो क्या रहा है। लेकिन कुछ देर में आपको सब समझ आ जाएगा।
बेशरम फिल्म के प्रोमो में जो कि हाल ही में रिलीज हुआ है को देखने के बाद आपको भी सब समझ में आ जाएगा। इस प्रोमो की शुरुआत ही होती है शाहरुख खान की हिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गाने तुझे देख तो ये जाना सनम से। इस गाने को गाते हुए रणबीर कपूर सरसों के खेतों में पेशाब करते दिखाए गये हैं। साथ ही अपने कमर के पिछले हिस्से के साथ मटकते हुए भी दिखाए गये हैं। इस गाने के साथ रणबीर शाहरुख खान का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिये हैं।
इसके बाद रणबीर कपूर पहुंचते हैं सलमान खान की हिट फिल्म दबंग पर। एक सीन में रणबीर कपूर पुलिस कॉंस्टेबल बने ऋषी कपूर को मारते हुए कहते हैं कि नाम चुलबुल रख लेने से कोई दबंग नहीं बन जाता। इसी के साथ रणबीर शाहरुख और सलमान दोनों की धज्जियां उड़ा देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











