बेटी को जन्म देते ही फिर से प्रेग्नेंट हुई मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस, कभी रणबीर कपूर के साथ...

Evelyn Sharma

Evelyn Sharma Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने सओशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है कि जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार हैं। एवलिन शर्मा ने नवंबर 2021 में बेटी को जन्म दिया था इसके बाद अब ये हसीना फिर से फैमिली प्लानिंग करने को लेकर सुर्खियों में आ गई है। एवलिन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

एवलिन ने शेयर की तस्वीरें
एवलिन के सोशल मीडिया पोस्ट की बात करें तो एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में एवलिन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इन दोनों तस्वीरों में एवलिन शर्मा अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। दूसरी फोटो में सिर्फ उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है, जिससे ये साफ है कि वह जल्द ही अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने वाली हैं।

लिखा ये कैप्शन
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''तुम्हें अपनी बाहों में पकड़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकती!! बेबी #2 रास्ते में है! #babybhindi #babynumber2 #anotherone #evelynsharma #growingourfamily #familyiseverything #love।'' इस गुड न्यूज के अनाउंसमेंट के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

रणबीर कपूर के साथ फिल्म
बता दें कि एवलिन शर्मा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्हें 'ये जवानी है दीवानी' के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस फिल्म में एवलिन के साथ रणबीर कपूर खूब फ्लर्ट करते दिखाई दिए थे। एकविन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सीक्रेट वेडिंग रचाई थी और फिर सभी को हैरान कर दिया था।

बेटी का पहला बर्थडे
18 नवंबर 2022 में जब एवलिन की बेटी एवा रानिया भिंडी एक साल की हुई थीं, तो उन्होंने इस मौके पर एक प्यारी फोटो शेयर की थी। ये तस्वीर एवलिन की फैमिली की थी। जहां एवलिन येलो कलर की प्रिंटेड टॉप में हमेशा की तरह बेहद खूबूसरत दिख रही थीं। वहीं, उनकी नन्ही एवा पिंक प्रिंटेड फ्रॉक में एक चोटी के साथ बहुत क्यूट लग रही थीं। हालांकि इसमें उन्होंने अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट नहीं किया था।

More from Filmibeat

Read more about: evelyn sharma bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X